फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर पांच आपतियां मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर मिली पांच आपत्तियां
विज्ञापन


हापुड़। शासन द्वारा जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर घोषित किए 36 परीक्षा केंद्रों को लेकर कुल पांच आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में दर्ज की गई। इन आपत्तियों का निस्तारण 16 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की बैठक में कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी से प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शासन स्तर से जिले में 36 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने का समय सोमवार शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया था। कुल पांच आपत्तियां दर्ज करायी जा सकी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। केंद्रों पर अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें