फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तला कासमाबाद के पास पटरी चटकी,ट्रेन हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तला कासमाबाद के पास पटरी चटकी, ट्रेन हादसा टला
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़-पिलखुवा के बीच कस्तला कासमाबाद के पास बृहस्पतिवार को पटरी चटकने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गश्त के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने पटरी चटकी देखकर कंट्रोल रूम को जानकारी दी। जिसके बाद तीन ट्रेन को जहां तहां रोककर इंजीनियरों की टीम को मरम्मत के लिए मौके पर भेजा गया। करीब 45 मिनट बाद मरम्मत कार्य पूरा कर कॉशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से रवाना किया गया।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कस्तला कासमाबाद हाल्ट और पिलखुवा स्टेशन के बीच कीमैन की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी एक कीमैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ गई। कीमैन ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में यहां से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजा गया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पटरी पर मरम्मत कार्य किया गया। इसके बाद करीब सवा नौ बजे पटरी पर कॉशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से आगे की ओर रवाना किया गया। इसके कारण कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल ने बताया कि ठंड की शुरूआत होने पर अक्सर पटरी चटकने की घटनाएं हो जाती हैं। इस प्रकार की घटनाओं से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें