फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को किसान समेत सभी वर्गों की विरोधी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठी घोषणाओं के सहारे विफलता छिपाने में जुटी भाजपा सरकार- कमाल अख्तर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व प्रदेश मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि झूठी घोषणाओं के सहारे भाजपा सरकार अपनी विफलता छिपाने में जुटी है। भाजपा की केंद्र सरकार किसान, व्यापारी और गरीब समेत सभी वर्गों की विरोधी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।
विज्ञापन

सपा शासन में प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रह कमाल अख्तर का शुक्रवार की रात को गढ़ के मोहल्ला मदरसा में शहजाद कुरैशी के आवास पर स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि इन दिनों कमर तोड़ मंहगाई से हर वर्ग परेशान है, लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार झूठी घोषणाओं समेत जुमलेबाजी के सहारे अपनी विफलता छिपाने में जुटी हुई हैं। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है, जबकि आगामी लोकसभा चुनाव में भी उसे अपनी विफलताओं का खमियाजा भुगतना होगा। शिवपाल यादव द्वारा अलग पार्टी बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह, मदन लाल खुराना और उमा भारती जैसे दिग्गज नेताओं को भी भाजपा से नाता तोड़कर अपनी सियासी हैसियत का पता लग गया था। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा और बसपा के बीच गठबंधन तय है, जिससे भाजपा को गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर की तरह हार का सामना करना पड़ेगा। साजिद चौधरी, शहजाद खां, शादाब कुरैशी, सद्दन खां, कमरू कुरैशी, इरशाद कुरैशी, शाहनजर, यूसुफ खां समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें