फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 15 से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं
विज्ञापन


हापुड़। दस्तोई रोड पर निर्माणाधीन जिला अस्पताल के निचले हिस्से में 15 अक्तूबर से ओपीडी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। शनिवार को सीडीओ दीपा रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने तथा 15 अक्तूबर तक ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

हापुड़ के जिला बनने के बाद गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर ही जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही थी। हालांकि जिला अस्पताल के लिए दस्तोई रोड पर जमीन चिन्हित की गई थी, करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि अस्पताल का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन शासन स्तर से बढ़ते दबाव के चलते निर्माणाधीन अस्पताल के निचले हिस्से में ओपीडी सेवाएं शुरू कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में शनिवार को सीडीओ दीपा रंजन ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ओपीडी सेवाएं शुरू करने के संबंध में पूछा तो सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल के नीचे का हिस्से में संभत 15 अक्तूबर तक ओपीडी सेवा शुरू कर दी जाएगी। सीडीओ ने तय समय पर ओपीडी सेवाएं शुरू करने के आदेश दिए। इस दौरान चिकित्सा स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें