फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गैस की तर्ज पर उर्वरकों की होगी होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब गैस की तर्ज पर उर्वरकों की होगी होम डिलीवरी
हापुड़। जिले के किसानों को उर्वरकों की खरीद के लिए समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गैस की तर्ज पर उन्हें उर्वरकों की होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। फिलहाल ट्रायल के रूप में चमरी स्थित हापुड़ पश्चिमी समिति पर इस पहल को शुरू किया गया है। रिजल्ट अच्छा रहा तो सभी 36 समितियों पर यह सुविधा मिलेगी।
जिले में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए 36 समितियां स्थापित हैं। किसानों को इन समितियों पर जाकर ही उर्वरक लेना पड़ता है। कई बार भारी भीड़ के चलते उन्हें काफी परेशानी होती है, साथ ही समय की भी काफी बर्बादी हो जाती है।
विज्ञापन

इस समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए बीते दिनों जिले के नोडल अधिकारी संतोष यादव ने कॉपरेटिव विभाग के अफसरों को यह सुविधा ट्रायल के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए थे।
नोडल अधिकारी के निर्देश पर कॉपरेटिव अफसरों ने चमरी स्थित पश्चिमी समिति पर यह सुविधा लागू की है। फिलहाल किसानों को इस योजना की जानकारी कम है, जिसके चलते कम ही ऑर्डर मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

एआर कॉपरेटिव अरविंद प्रकाश ने बताया कि यदि किसानों की डिमांड बढ़ी तो सभी 36 समितियों पर यह सुविधा लागू की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को घर बैठे उर्वरकों की होम डिलीवरी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें