फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव ददायरा स्थित रेलवे फाटक पर बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव ददायरा निवासी चीकू उर्फ अजय बुधवार रात अपने खेतों पर पानी लगाने के लिए गया था। ददायरा स्थित रेलवे फाटक पार करते समय वह दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक ट्रेन चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार तड़के शव रेलवे ट्रैक के किनारे देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और परिजन को सूचना दी। थाना देहात प्रभारी देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि परिजनों द्वारा कार्रवाई करने से मना करने पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें