अमित यादव हुए दोबारा चेयरमैन निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ की साधन सहकारी समिति में अमित यादव दोबारा चेयरमैन निर्वाचित हुए। जबकि वाइस चेयरमैन का पद महिला के खाते में गया।
गढ़ की समिति में मंगलवार की दोपहर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के लिए नामांकन हुए, जिसमें पूर्व चेयरमैन अमित यादव और बसपा नेता सुनील भारती ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि रामपुर न्यामतपुर के किसान इंद्रजीत सोलंकी की पत्नी सर्वेश देवी और कन्हैया लाल ने वाइस चेयरमैन पद पर नामांकन दाखिल किया। वोटिंग के दौरान सुनील भारती और उनके पक्ष के डायरेक्टर मतदान करने नहीं पहुंचे, जिससे अमित यादव नौ में से छह वोट लेकर दोबारा चेयरमैन पद पर निर्वाचित हो गए। वहीं सर्वेश देवी तीन वोटों से विजय हो गईं। पूर्व चेयरमैन कृष्णवीर गब्बर, पूर्व प्रमुख दिनेश यादव, हक्कुल इस्लाम, रूपेश पंडित, अनुज त्यागी, शहजाद खां, माजिद चौधरी, गफ्फार खां, कमल त्यागी, कल्लन चौधरी, मारूफ खां, पुष्पेंद्र, निजाम चौधरी, पालिका सदस्य बबलू यादव, संजय गोयल, राजेश पंडित, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन संजीव त्यागी, दयाचंद यादव, अरुण त्यागी, रोहताश यादव, नरेंद्र मुन्नू, संजय धोनी समेत सैकड़ों समर्थकों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।