फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बाइक सवारों ने मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में बाइक सवारों ने मारी टक्कर, हंगामा
विज्ञापन

-आरोपियों ने की पत्थरबाजी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला गांधी विहार में बाइक सवार युवकों ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवारों पर पत्थर बरसाए। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधी विहार निवासी रामवीर गिरी अपने परिजनों के साथ किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वहां से कार से लौटते समय मेरठ रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। जिसके रामवीर के परिजन घायल हो गए। जिसके बाद रामवीर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी मोहल्ले के ही लोग हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें