फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मैदान की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

--युवाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव लुहारी में खेल मैदान के लिए छोड़ी गई ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा। खेलकूद के लिए मौका न मिलने से आहत युवाओं ने मैदान को कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव लुहारी के युवाओं ने शनिवार को एसडीएम मीनू राणा को एक शिकायती पत्र भेजा है। उनका कहना है कि गांव में खसरा संख्या 489 सरकार की ओर से करीब 50 सालों से खेल मैदान के लिए प्रस्तावित है। युवाओं का आरोप है कि ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों द्वारा हर साल उक्त भूमि को ठेके पर खेती के लिए छोड़ दिया जाता है। इस कारण लुहारी समेत आस-पास के कई गांवों के युवाओं और खिलाड़ियों को खेलने और प्रेक्टिस करने का मौका नहीं मिल पा रहा। इस कारण उनके अंदर की प्रतिभा दम तोड़ रही है। युवाओं ने एसडीएम से खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। पत्र भेजने वालों में ओमपाल सिंह, सर्वेश कुमार, फुरकान, शहजाद, दिग्विजय, प्रदीप, शिवा, इंद्रपाल जाटव, सोनू, डब्बू, गोलू, आकाश, पंकज, भंवरपाल सिंह समेत दर्जनों युवा शामिल रहे। एसडीएम मीनू राणा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें