फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण करने पर तुले हैं सहकारी समिति के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का शोषण करने रहे सहकारी समिति के अधिकारी
विज्ञापन

-किसानों को कम खाद देकर रिकॉर्ड में चढ़ाए जा रहे अधिक, अधिक दाम भी वसूले जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। फसलों का उचित दाम नहीं मिलने से किसान पहले से ही परेशान है। ऊपर से सेवा सहकारी समितियां भी किसानों का शोषण कर रही हैं। श्यामपुर के किसान ने उत्पीड़न की शिकायत अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

गांव श्यामपुर निवासी ओमबीर सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी को बताया कि कुछ दिन पहले उसने किसान सेवा समिति से 14 कट्टे यूरिया और दो कट्टे डीएपी खरीदी थी। लेकिन केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने अपने रजिस्टर में 17 कट्टे दर्ज कर लिए। इसके अलावा निर्धारित मूल्य से प्रति कट्टा दस रुपये अधिक कीमत वसूल किए। किसान का कहना है कि किसानों को जैविक उर्वरकों के लिए सहकारी समितियां बनाई गई है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लेकिन इससे इतर यहां किसानों का उत्नीडन किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप का कहना है कि मामले की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें