फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग में अलर्ट
विज्ञापन


- जिलेभर में खुले शूकर फार्मों की सघन जांच की तैयारी
- आठ टीमों का हुआ गठन, संदिग्ध शूकर का सैंपल भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। स्वाइन फ्लू को लेकर अब पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। जिलेभर के फार्मों व खुले में घूमने वाले शूकरों की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया जा चुका है। उक्त टीमें संदिग्ध शूकरों के सैंपल की जांच कराएगी। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इस वर्ष पशु में कोई वायरस नहीं मिला है।
जानकारों के अनुसार स्वाइन फ्लू का वायरस शूकरों से फैलता है। यह वायरस ऐसे व्यक्तियों में तेजी से फैलता है, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम रहती है। जिले में तेजी से स्वाइन फ्लू के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में पशुपालन विभाग अब पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

आनन-फानन में शूकरों की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया जा चुका है। उक्त टीमें जिले में स्थापित हर शूकर फार्म पर सघन जांच करेंगी, इसके अलावा खुले में घूमने वाले शूकरों की भी जांच की जाएगी।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि शूकरों की जांच के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। फिलहाल किसी शूकर में इस तरह के लक्षण नहीं मिले हैं। संदिग्ध शूकर का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।


फोटो संख्या:एक और दो नंबर

वायरल ने पसारे पांव, अस्पतालों में बढ़े मरीज

- क्षेत्र में फैला वायरल बुखार का प्रकोप
- रोज अस्पतालों में उमड़ रही मरीजों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। क्षेत्र में वायरल बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। इसके चलते रोज शहर के सरकारी हो या नीजी सभी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है। इस समय लोगों में सबसे ज्यादा वायरल बुखार की शिकायत मिल रही है। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का न सिर्फ इलाज किया जा रहा है बल्कि उन्हें इससे बचने के कई टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
गत कई दिनों से मौसम अपना रंग रोज बदल रहा है। कभी तेज बारिश पड़ने लगती है तो कभी चिलचिलाती धूप निकल आती है। ऐसे में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। रोज शहर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए वायरल पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी दिनभर रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल में वायरल पीड़ित मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के इंचार्ज डॉ ब्रह्मदयाल ने बताया कि रोज अस्पताल में उपचार के लिए साठ से अस्सी वायरल पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों और बच्चों के अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। मौसम में रोज हो रहे बदलाव के कारण सावधानी बरतना आवश्यक है। अगर जरा भी लापरवाही बरती गई तो लोग बीमार पड़ सकते हैं। सभी स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
ऐसे मौसम में कैसे रखें अपना और अपने अपनों का ख्याल, इसके लिए कुछ टिप्स नीचे दिए गए हैं-
इन बातों का रखें खास ध्यान
- सुबह का खाना शाम को नहीं खाएं
- शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें, बार बार पानी पीते रहें
- बासी खाना नहीं खाएं
- दिक्कत होने पर तुरंत योग्य चिकित्सकों से सलाह लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें