हापुड़। लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को एसएसवी इंटर कालेज में दो पाली में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 18 अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण प्रभारी व उप कृषि निदेशक वीबी द्विवेदी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों को दस से एक व दोपहर दो से पांच बजे की दो पाली में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 1343 पीठासीन अधिकारी व 57 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। दोनों पाली में 18 अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी दो पाली में पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अनुपस्थित रहे अधिकारी भी भाग ले सकते है।