हापुड़। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों तक देरी से पहुंची। इसमें सीमागढ़ी जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 18 घंटे 30 मिनट लेट रही।
वहीं, जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्रेन आठ घंटे 30 मिनट, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन छह घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन चार घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे 30 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई। इसके साथ प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद को जा रही मेमू तीन घंटे देरी से आई। बरेली से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन को जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।