फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जन आरोग्य मेलों में पहुंचे 1750 मरीज

विज्ञापन
मोती कालोनी स्थित पीएचसी में लगे जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में पेट, चर्म रोग और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी आरोग्य मेलों में 1750 मरीज पहुंचे। आवश्यक जांच के साथ मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि दोपहर तक चले मेले में आंख के 33, बुखार के 115, सांस के 61, पेट के 161, शुगर के 109, चर्म रोग के 111, टीबी के संदिग्ध 20, एनीमिया के 20, उच्च रक्तचाप के 35 मरीज आए। 84 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। 25 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। 53 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।

उन्होंने बताया कि रोगियों की टीबी रोग की स्क्रीनिंग भी की गई है। खून की कमी मिलने पर नौ महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, बुखार, सांस व त्वचारोग से पीड़ित थे। इन मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें