फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का पूरा गन्ना खरीदकर ही बंद होंगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का पूरा गन्ना खरीदकर ही बंद होंगी चीनी मिल
विज्ञापन


हापुड़। जिले के किसान खेतों में खड़े गन्ने को लेकर चिंतित न हों, क्योंकि सिंभावली शुगर मिल क्षेत्र का पूरा गन्ना लेकर ही पैराई बंद करेगी। गन्ना विभाग के अनुसार खेतों में अभी करीब 2.50 क्विंटल गन्ना खड़ा है, जिसकी तीन दिन के अंदर किसान मिल में आपूर्ति कर सकेंगे। वहीं, इस पैराई सत्र का मिलों पर करीब 520 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना अधिकारियों ने जल्द भुगतान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। यहां के किसानों के अधिकांश गन्ने की आपूर्ति सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर की जाती है। पैराई सत्र 2018-19 में ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों ने 47.50 लाख क्विंटल व सिंभावली शुगर मिल पर 146 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की है। मई महीना शुरू हो चुका है, ऐसे में बृजनाथपुर शुगर मिल में तो पैराई बंद कर दी गई है, लेकिन सिंभावली मिल को चालू रखा गया है। किसानों को गन्ना आपूर्ति करने की छूट दे दी गई है। किसान जितना चाहें गन्ने की आपूर्ति कर सकते हैं। गन्ना विभाग के अधिकारियों का दावा है कि क्षेत्र में जितना गन्ना है, उसे मिल पर डलवाया जाएगा। किसान तीन दिन के अंदर पूरा गन्ना मिल में आपूर्ति कर दें। बता दें कि जिले में अभी भी करीब 2.50 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। दोनों शुगर मिलों ने वर्तमान पैराई सत्र का सिर्फ 60 करोड़ रुपये भुगतान किसानों को किया है। जबकि 520 करोड़ रुपया अभी भी मिलों पर बकाया है। फिलहाल किसान भुगतान से ज्यादा गन्ने की फसल को निपटाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह का कहना है कि किसान खेतों में खड़े गन्ने को जल्द मिल पर आपूर्ति कर दें, किसानों का पूरा गन्ना खरीदने के बाद ही मिल पैराई बंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें