फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अप्रैल तक धूल भरी आंधी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अप्रैल तक धूल भरी आंधी की आशंका
विज्ञापन


हापुड़। पिछले माह कई बार बारिश के बाद फिलहाल पारा लगातार ऊपर जा रहा है। लेकिन अब मौसम एक बार फिर रंग बदलने के मूड में है। मौसम विभाग ने पांच से सात अप्रैल तक हापुड़ सहित क्षेत्र में आंधी तूफान और बारिश की भी आशंका व्यक्त की है। शासन की ओर से सभी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा पत्र में कहा गया है कि अफगानिस्तान से एक विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो राजस्थान से होता हुआ पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। तूफान की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से रहेगी। तूफान को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान के दौरान बड़ी मात्रा में धूल वातावरण पर छाने की उम्मीद है। ऐसे में दर्शयता भी कम हो सकती है। कुल मिलाकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें