फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरे ट्राले की चपेट में आकर बिजली के तार टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से भरे ट्राले की चपेट में आकर बिजली के तार टूटे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले की चपेट में आकर गांव औरंगाबाद में बिजली की लाइन के तार टूट गए, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी शान मोहम्मद ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि दो दिन पहले वह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने भरकर सिंभावली शुगर मिल में जा रहा था। रास्ते में गांव औरंगाबाद में पहुंचने पर बिजली की लाइन के नीचे तार गन्नों में फंसकर टूट गए। जिसे लेकर गांव के दो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें