शादियों के चलते जिलेभर में जाम से लोग परेशान
हापुड़। शादियों के सीजन में यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई है। रविवार को जिलेभर की सड़कें जाम से चौक रही। पिलखुवा और मसूरी में भयंकर जाम के चलते ट्रैफिक को धौलाना की तरह डायवर्ट कर दिया गया, ऐसे में वहां भी जाम लग गया। हापुड़ में भी तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा जाम रहा।
इस दौरान जिलेभर में तमाम शादियां होने के चलते अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। पिलखुवा और डासना की सड़कें पूरी तरह चौक हो गई। जाम से राहत दिलाने को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को धौलाना की तरफ डायवर्ट कर दिया। ऐसे में धौलाना में भी भयंकर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते लोग परेशान रहे।