फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की अवैध वसूली से गुस्साईं महिला सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली से गुस्साईं महिलाएं सड़क पर उतरीं, प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। राशन डीलर की अवैध वसूली से और घटतौली से गुस्साईं महिलाएं सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने विरोध में प्रदर्शन कर जांच और कार्रवाई की मांग की।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में सोमवार को दर्जनों महिला घरेलू कामकाज छोड़कर सड़क पर उतर आईं, जिन्होंने राशन वितरण में अवैध वसूली और घटतौली होने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। सोमवती, चमेली, लता का कहना है कि गांव का डीलर नए राशन कार्ड बनवाने के नाम पर जमकर अवैध वसूली कर रहा है। महिलाओं का कहना है कि निर्धारित रेट से अधिक वसूली और घटतौली का विरोध करने पर राशन डीलर अभद्रता करता है। शशि, बाला, प्रवेश, कमला का कहना है कि नए राशन कार्ड बनवाने की आड़ में अवैध वसूली और घटतौली की जांच पूरी होने तक डीलर को कोटा न उठवाया जाए। डीलर सलीम का कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
आपूर्ति निरीक्षक कंवर सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जाएगी, जिनमें कोई भी सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें