फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से हजारों घरों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से हजारों घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन


हापुड़। पटना मुरादपुर बिजलीघर का फीडर-4 शनिवार को हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण ठप हो गया। इससे जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। रात तक भी फाल्ट को दुरुस्त नहीं किया जा सका था, इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पटना मुरादपुर बिजलीघर के फीडर-4 से त्यागी नगर, शिवपुरी, असगरपुरा, कविनगर, पन्नापुरी, भगवानपुरी, इंद्रलोक, स्वर्ग आश्रम रोड, मोरपुरा, शास्त्रीनगर, बनारसीपुरा, केशव पुरा, हरजसपुरा आदि मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण उक्त फीडर ठप हो गया। इसके चलते संबंधित मोहल्लों की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक भी फाल्ट को दुरस्त नहीं किया जा सका था, इसके चलते लोगों को पानी किल्लत आदि समस्याओं से परेशान होना पड़ा।
अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि फाल्ट के कारण यह समस्या बनी थी। इसे दुरुस्त करा जल्द ही प्रभावित मोहल्लों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें