फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों की तैनाती से दहशत में आये हजारों रेल यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की तैनाती से दहशत में रहे हजारों रेल यात्री
विज्ञापन


हापुड़। एक आतंकी संगठन की ओर से हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी भरे पत्र भेजने के कारण बुधवार को रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ, पुलिस बल का पहरा रहा। बम निरोधक दस्ते, डाग स्कवायड ने अनेक ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती से यात्रियों में दहशत का माहौल देखने को मिला।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक आतंकी संगठन ने हापुड़ समेत कई रेलवे स्टेशन को उड़ा देने की धमकी भरा पत्र भेजा था। उसके बाद से समूचे रेलवे महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई। उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आरपीएफ, यूपी पुलिस, जीआरपी, बम निरोधक दस्ता, एलआईयू और डाग स्कवायड ने स्टेशन को कब्जे में ले लिया। व्यवस्था इतनी सख्त थी कि परिंदा भी पर न मार सके। दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेन में सर्च अभियान चलाया गया। कुछ यात्रियों ने पुलिस की मौजूदगी का पता किया तो बताया गया कि आतंकी संगठन द्वारा धमकी मिलने के कारण यह व्यवस्था की गई है, जिससे वह मायूस हो गए।
पुल पर भी तैनात रहे पुलिस कर्मी
स्टेशन पर प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान रखने के लिए स्टेशन पर बने पुल पर भी पुलिस बल तैनात रहा, जो प्रत्येक गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए थे।
बम निरोधक दस्ते ने खंगाले यात्रियों के बैग
आतंकी मंसूबों को फेल करने के लिए बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन में यात्रियों के बैगों की भी सघन जांच की। यंत्र के जरिए विस्फोटक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति सामान्य मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
डॉग स्कवायड भी रहा सक्रिय
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर डॉग स्कवायड भी पूरी तरह सक्रिय रहा। स्टेशन पर डस्टबिन, यात्रियों के सामान पर डॉग स्कवायड के जरिए खास नजर रखी गई।
सादे कपड़ों में नजर आए पुलिस कर्मी
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए अनेक पुलिस कर्मी वर्दी पहनने के बजाय सादे कपड़ों में नजर आए, ताकि वह प्रत्येक गतिविधि पर आसानी से नजर रख सकें।
विज्ञापन

स्टेशन पर नहीं दिखे अवैध वैंडर
सामान्य दिनों में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर अवैध वैंडरों की भरमार रहती है, लेकिन बुधवार को सघन चेकिंग और कार्रवाई स्टेशन पर एक भी अवैध वैंडर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें