फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से बिजली निगम के 60 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त..

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से बिजली निगम के 60 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


हापुड़। बीते रात चली तेज आंधी से बिजली निगम के 60 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रातभर देहात अंचल में ब्लैक आउट रहा। शहरी क्षेत्र में भी दर्जनों स्थानों पर फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह होते ही निगम कर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुट गए, लेकिन कई बिजलीघर शाम तक भी पूरी तरह चालू नहीं हो सके। निगम को आंधी ने करीब 20 लाख रुपये की चपत लगा दी है।
देहात अंचल के बिजलीघरों की अधिकांश लाइन जंगलों के बीच से होकर गांवों तक पहुंच रही हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे तेज आंधी ने लोगों की नींद उड़ा दी। धूल भरी आंधी के कारण पेड़ की शाखाएं गिरने से 60 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। आलम यह रहा कि हापुड़ डिवीजन के करीब 10 बिजलीघर रातभर बंद पड़े रहे। ऐेसे में लोगों को गर्मी, पानी किल्लत से काफी परेशानी हुई। सुबह होते ही निगम कर्मी राहत कार्य में जुट गए। मगर, देर शाम तक भी सभी बिजलीघर पूरी तरह चालू नहीं हो सके थे। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहरी क्षेत्र में भी तेज आंधी के कारण दर्जनों जगह फाल्ट हो गए। कई मोहल्लों की आपूर्ति रातभर गुल रही। कुल मिलाकर आंधी ने बिजली निगम को करीब 20 लाख रुपये की चपत लगा दी है। उपखंड अधिकारी द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है। आपूर्ति बहाल कराने का भरकम प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें