फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच टावर लगाने का विरोध कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के बीच टावर लगाने का
विज्ञापन

विरोध कर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गांव सिमरौली में एक टेलीकॉम कंपनी ने टावर लगाने के लिए गड्ढा खोद दिया है। आबादी में टावर लगाए जाने का लोगों ने विरोध किया तो कार्य रुक गया। हालांकि अभी गड्ढे का भराव न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर, कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिमरौली निवासी विजेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि आबादी के बीच एक टेलीकॉम कंपनी ने टावर लगाने के लिए गड्ढा खोद दिया है। इसका वह पहले से ही विरोध कर रहे हैं। क्योंकि आबादी के बीच टावर होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विरोध के बाद टावर का कार्य तो रुक गया, लेकिन गड्ढे को अभी तक नहीं भरा गया है। इसमें बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। इस मामले में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गड्ढे को भरवाने और टावर निर्माण का कार्य पूरी तरह बंद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें