आरटीआई एसोसिएशन ने अंगदान का लिया संकल्प
--समाज हित में चलेगा जागरुकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक नई पहल की है। इसके कार्यकर्ताओं ने मरणोपंरात अंगदान और नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। इसके लिए 11 कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शपथ पत्र भरे।
सिंभावली में बुधवार को आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह और मनवीर चौधरी ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मनवीर सिंह ने कहा कि आज भी समाज में अनेक लोगों का जीवन आंखों की रोशनी गंवाने के बाद बेरंग हो चुका है। यदि लोग मरणोपरांत अपनी आंखें और अंगदान करें तो लाखों लोगों को नया जीवन मिल सकता है। इसी प्रेरणा को लेकर संगठन के लोगों ने मरणोपरांत अंग और नेत्र दान करने का संकल्प लिया है। बुधवार को सतवीरी देवी, तेजवीर सिंह, ग्राम प्रधान खुड़लिया नेत्रपाल, जसवीर सिंह, राम सिंह, गजेंद्र सिंह, जयभगवान, बबली सिंह, मोहम्मद फरहान खान, चरणपाल, ओमप्रकाश सैनी ने अंग और नेत्रदान का शपथ पत्र दिया। इसके अलावा लोगों को भी इस काम के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर धमेंद्र, गोपाल सिंह, रिछपाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।