फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनूपुर डिबाई निवासी 65 वर्षीय सफीकन किसी काम से नोएडा गई थी। शुक्रवार को नोएडा से लौटने पर वह बस से सिंभावली में उतरी। गांव जाने के लिए रेलवे रोड के सामने वह सड़क पार कर रही थी। इस बीच अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें