फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर लें इंतजाम, चार दिन प्रभावित रहेगी प्रीत विहार बिजलीघर की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन प्रभावित रहेगी प्रीत विहार बिजलीघर की आपूर्ति
विज्ञापन

-हाईटेंशन लाइन के दुरस्तीकरण के कारण निगम अफसरों ने लिया निर्णय
-सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा बिजलीघर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रीत विहार बिजली घर के तहत बुधवार से चार दिन तक सुबह सात से पांच घंटे तक बिजली कटौती होगी। विद्युुत लाइन के दुरस्तीकरण के कारण निगम अफसरो ने 9 से 12 अगस्त तक सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली घर बंद रखने का निर्णय लिया है।
प्रीत विहार बिजली घर से दिल्ली रोड के आधा दर्जन मोहल्लों सहित चमरी, अच्छेजा, पूठा हुसैनपुर, सबली को बिजली आपूर्ति दी जाती है। उक्त बिजली घर को आ रही विद्युत लाइन इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, इसमें फाल्ट से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लाइन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निगम अधिकारियों ने 9 से 12 अगस्त तक लाइन पर कार्य किए जाने का निर्णय लिया है। यह कार्य सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान बिजलीघर को बंद रखा जाएगा। ऐसे में बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि बिजलीघर से जुड़े लोग पहले ही पानी आदि की व्यवस्था कर लें, क्योंकि चार दिन तक उन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें