फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार घंटे बंद रहेगा प्रीत विहार बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज चार घंटे बंद रहेगा प्रीत विहार बिजलीघर
विज्ञापन


- दिल्ली रोड सहित आधा दर्जन मोहल्लों की सप्लाई रहेगी प्रभावित
- 11 केवीए लाइन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण बंद रहेगी सप्लाई
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार बिजलीघर आज (रविवार) चार घंटे के लिए बंद रहेगा। 11 केवीए की लाइन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण सुबह 6 से 10 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण औद्योगिक इकाईयों व आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल रहेगी।
शहरी क्षेत्रों में आईपीडीएस योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। दिल्ली रोड पर भी योजना के तहत 11 केवीए की लाइन पर कार्य होना है। इसके कारण 33/11 केवी प्रीतविहार बिजलीघर की सप्लाई बंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सुबह 6 से 10 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। उक्त उपकेंद्र से पोषित मैरिनो, दिल्ली रोड, प्रीत विहार, प्रीत विहार, चमरी, सुभाषनगर, अच्छेजा, श्यामनगर सहित कई मोहल्लों व गांवों की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें