फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रता रखने के बाद भी 1.70 लाख मतदाता विधानसभा सूची से बाहर : नवदीप

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिले के निर्वाचन अ​धिकारियों के साथ बैठक करते उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अ​धि
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व प्रमुख सचिव निर्वाचन नवदीप रिणवा ने कहा कि ऐसा अंदाजा है कि जिले में करीब 1.70 लाख मतदाता ऐसे हैं, जो पात्रता रखते हुए भी विधानसभा की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। उन तक पहुंचकर और फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इसके लिए जिले में विधानसभा के अनुसार हेल्पडेस्कों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी हर पात्र मतदाता तक पहुंचे। बुधवार की रात वह कलक्ट्रेट में जिले के निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। जहां उन्होंने मतदाताओं के अधिक से अधिक फार्म भरवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे वह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की समीक्षा बैठक के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। करीब 25 मिनट तक चली बैठक में उन्होंने जिले में 17 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक भरे गए फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 को लेकर समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कविता मीना ने मतदाता सूची से संबंधित जानकारियां दीं। नवदीप रिणवा ने बताया कि एसएसआर में अभी तक फार्म-6 में प्रदेश में हापुड़ 39 वें स्थान पर है, जबकि पड़ोस का जिला गाजियाबाद प्रदेश में नंबर एक पर है। वहां पर देखें तो प्रति बूथ पर 23-24 फार्म-6 आ गए हैं जबकि, यह 6.4 फार्म आए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गढ़ गंगा मेले के कारण अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी में व्यस्त थे। इस कारण जिले में अभी अधिक संख्या में फार्म-6 नहीं भर पाए हैं, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि एसएसआर के दौरान सभी पात्र मतदाता तक हर हाल में पहुंचना है।

हेल्पलाइन नंबर पर समस्या सुनकर करेंगे समाधान
नवदीप रिणवा ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-तीन की जगह अधिक संख्या में हेल्प डेस्क लगाई जाएं। वहां पर सरकारी कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे, जो 17 नवंबर 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे। उनके पास फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 उपलब्ध रहेंगे, जो लोगों को फार्म भरने में मदद करेंगे। इसके अलावा 1950 हेल्पलाइन नंबर और ECINET एप के इस्तेमाल की जानकारी देंगे। हेल्पलाइन नंबर पर जो शिकायत आएगी, उसे सुनकर समाधान कराकर फीडबैक भी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन



महिला मतदाताओं की बढ़ाई जाएगी संख्या
एसआईआर के बाद 10 अप्रैल 2026 को जारी हुई मतदाता सूची में जिले में महिला मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले प्रति एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाता की संख्या आठ बढ़ी है। इसे और अधिक बढ़ाया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवा मतदाताओं को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें