फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 17 मतदान कर्मचारी रहे अनुपस्थित

Sun, 05 Feb 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मतदान कर्मचारी रहे अनुपस्थित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रशिक्षण में रविवार को 17 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रविवार को एसएसवी इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने प्रथम व द्वितीय पाली में मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रारूपों को भरने की जानकारी दी। ईवीएम की सीलिंग आदि के बारे में भी बारीकी से समझाया गया।

प्रथम पाली में एक हजार और द्वितीय पाली में 1650 पीठासीन अधिकारियों, प्रथम व द्वितीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से 17 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनमें गेंदालाल, अमित कुमार, अंगद सिंह, मोहम्मद कैश, रविंद्र सिंह, सुनील कुमार, अशोक शर्मा, शीशपाल,
विज्ञापन


रमन झा, राजपाल सिंह, सुशील यादव, मनोज कुमार, जर्राह, कृष्ण अवतार व पल्लव गुप्ता शामिल हैं। इन सभी 17 कर्मचारियों के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ कुणाल सिल्कू ने निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा रविवार को बाहर ड्यूटी व जॉब करने वाले कर्मचारियों ने पोस्टल मतदान भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें