फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़े मासूमों को अपनों से मिलाने में हापुड़ जिले की पुलिस प्रदेश में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछड़ों को अपनों से मिलाने में हापुड़ पुलिस अव्वल
विज्ञापन

हापुड़। भटककर लापता हुए मासूमों को अपनों से मिलाने में हापुड़ पुलिस ने रिकार्ड कायम किया है। पिछले दो माह में पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल के तहत 52 लापता बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया गाया है। इस कार्य में हापुड़ पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है।
प्रदेश भर में बिछड़ चुके बच्चों को उनके परिवारों से मिलवाने के लिए आपरेशन स्माइल की शुरूआत की गई थी। हापुड़ में इस अभियान की जिम्मेदारी कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक तरुणा सिंह को सौंपी गई थी। 18 जून से वर्तमान तक कोतवाली क्षेत्र के 20 बालक और बालिकाओं को मिलवाया गया। वहीं हापुड़ देहात क्षेत्र से नौ बच्चों को परिजन से मिलवाया गया। इनमें बाबूगढ़ में तीन, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के चार, धौलाना से तीन, हाफिजपुर से एक, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र से चार, सिंभावली से एक और बहादुरगढ़ से भी एक बच्चे को उसके परिजन से मिलवाने में पुलिस द्वारा मदद की गई। इस आपरेशन स्माइल की सभी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई थी। पिछले दिनों जारी हुई सूची में जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि जिले की पुलिस द्वारा आपरेशन स्माइल के तहत वास्तव में बेहतर कार्य किया गया है। अब मिसिंग सैल में जितने भी लापता बच्चे शेष बचे हैं, उनकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। इस उपलब्धि पर एसपी संकल्प शर्मा ने भी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह और उप निरीक्षक तरुणा सिंह समेत सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें