फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर भड़के लोगों ने जमकर हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली पर भड़के लोगों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन


गढमुक्तेश्वर। घटतौली पर भड़के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए एसडीएम से राशन डीलर को निलंबित करने की मांग की।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में शुक्रवार की सुबह राशन का वितरण हो रहा था, तो वहां मौजूद लोग घटतौली का आरोप लगा हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि घटतौली करने के साथ ही डीलर निर्धारित दर से अधिक वसूली कर रहा है, जो गरीब और कमजोर परिवारों से जुड़े लोगों को राशन भी नहीं दे रहा है। राशन डीलर ने आरोपों को नकारा तो ग्रामीणों का पारा और भी चढ़ गया और वे नारेबाजी करने लगे। घटतौली और अधिक वसूली होने के साथ ही राशन डीलर के व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम समेत आपूर्ति निरीक्षक से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम ज्योति राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी गई है, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें