भाजपा सांसद ने कराई 121 गरीब बेटियों की शादी
गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा सांसद ने 121 गरीब परिवारों से जुड़ीं बेटियों की सामूहिक समारोह में शादी कराकर उन्हें उपहार समेत घरेलू कामकाज का सामान भी भेंट किया।
गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट के भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर के झनकपुरी कैंप कार्यालय में रविवार को सामूहिक शादी समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सांसद ने गरीब परिवारों से जुड़ीं 121 बेटियों की शादी कराकर उन्हें परिणय सूत्र में बांधा। नव विवाहित जोड़ों के परिजन और रिश्तेदारों को प्रतिभोज की व्यवस्था करने के साथ ही उपहार और घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया। देर शाम को नव विवाहित बेटियों को वैदिक रीति-रिवाज से विदाई देकर उनकी ससुराल को रवाना किया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाज पर आधारित रहे। इसमें विभिन्न स्थानों से आए पंडितों ने मंत्रोच्चारण और फेरों की रस्म अदा कराई।