फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की लिस्ट नहीं देने पर भड़के तीन सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की लिस्ट नहीं देने पर भड़के तीन सभासद
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मचारियों की लिस्ट न देने पर तीन सभासद भड़क गए। इस दौरान सभासदों ने मुख्य सफाई निरीक्षक से जल्द सूची मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन

सभासद योगेंद्र पंडित, शशि मुंजाल व संजय गहलौत शनिवार को नगर पालिका स्थित मुख्य सफाई निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और उनसे वार्डों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी की। वहां अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस पर तीनों सभासद भड़क उठे। इस दौरान तीनों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई। उनका आरोप था कि सफाई कर्मचारियों की सूची न देकर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जबकि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी होने पर शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू करने में सहायता मिलेगी। काफी देर तक मुख्य सफाई निरीक्षक और सभासदों की नोंकझोंक होती रही।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। लिस्ट पूरी होने के बाद दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें