फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लगेज कोच में भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लगेज कोच में भीषण आग

हापुड़। दिल्ली से बनारस जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लगेज कोच में रविवार दोपहर करीब दो बजे रेलवे स्टेशन पर ठहराव के दौरान भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई तथा पास के डिब्बों में सवार यात्री प्लेटफार्म पर कूद पड़े। आग लगने से करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।
इस दौरान रेल कर्मचारियों ने इंजन और बाकी कोचों को आग लगे कोच से अलग कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। रेलवे के मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ए के सिंहल ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिये हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आग लगने से करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय दो दिन पहले रात करीब 12 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर रवाना हुई जनसाधारण एक्सप्रेस के इंजन में आग लगी थी। उस दिन शाम को डीआरएम ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। अब उत्तर रेलवे के जीएम के 21 फरवरी को आगमन से पहले काशी विश्वनाथ के लगेज कोच में रविवार को आग लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें