फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टीकाकरण से दूरी बना रहे 160 परिवार, 1400 बच्चों की सेहत पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में टीकाकरण अभियान की रफ्तार अच्छी होने के बावजूद करीब 160 परिवार अपने बच्चों को टीके लगवाने से परहेज कर रहे हैं। इन परिवारों के पांच साल तक की उम्र के करीब 1400 बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के दौरान इन बच्चों को चिह्नित किया है। अब एनजीओ और धर्मगुरुओं के सहयोग से परिवारों को जागरूक कर बच्चों का टीकाकरण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को हेपेटाइटिस, टीबी, पोलियो, खसरा समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए जन्म से ही टीकाकरण किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को टीके लगवाता है। इसके लिए नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं। समय पर सभी जरूरी टीके लगने से बच्चों में इन बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
इसके बावजूद बुलंदशहर रोड क्षेत्र की मोती कॉलोनी समेत करीब सात इलाकों में कुछ परिवारों के बीच टीकाकरण को लेकर भ्रम बना हुआ है। विभागीय सर्वे में ऐसे करीब 160 परिवार सामने आए हैं। इन परिवारों में पांच साल तक की उम्र के 1400 से अधिक बच्चे हैं, जो टीकाकरण से वंचित बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन परिवारों को समझाने के लिए एनजीओ और धर्मगुरुओं का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि भ्रांतियां दूर कर बच्चों का टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन



जिले में टीकाकरण की स्थिति अच्छी है। इसके बावजूद जो परिवार अपने बच्चों को टीके नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें जागरूक होने की जरूरत है। टीकाकरण से बच्चों में कई जानलेवा बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। टीकाकरण में रुचि नहीं लेने वाले परिवारों को समझाकर बच्चों को प्रतिरक्षित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. किशोर आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हापुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें