फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 310 करोड़ से 16 सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Sat, 09 Aug 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले की 16 सड़कों का 310 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढीकरण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद विधायकों ने प्रस्ताव फाइनल कर लोकनिर्माण के उच्च अधिकारियों को सौंप दिए हैं। इन सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। प्रस्तावों की मंजूरी के बाद अब इन्हीं कार्यों में से प्राथमिकता के आधार पर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और सितंबर से शिलान्यास शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पांच सड़कों पर 160.50 करोड़, गढ़मुक्तेश्वर में सात सड़कों पर 99.55 करोड़ और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में चार सड़कों पर 49 .87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी सड़कों सहित अन्य के प्रस्ताव बनाकर पूर्व में ही शासन स्तर पर भेज दिए गए थे। पिछले दिनों मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इन 16 प्रस्तावों को फाइनल किया गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों से कहा गया था कि वह पहले सभी जरूरी कार्य को करा लें। बैठक में तीनों विधायक भी मौजूद रहे थे। जिनके सामने सभी प्रस्तावों पर चर्चा भी हुई थी, उनमें से यह 16 प्रस्ताव विधायकों ने चौड़ीकरण के फाइनल किए हैं। अब धीरे-धीरे सभी जरूरी कार्यों के एक-एक कर टेंडर निकाले जाएंगे। इन विकास कार्यों में जो चौड़ीकरण हाेंगे, उसमें औद्योगिक क्षेत्रों का विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। साथ ही गढ़ में धार्मिक आयोजनों को लेकर भी सड़क के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।

मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि बैठक में प्राथमिकता के आधार पर विधायकों ने चर्चा के बाद इन चौड़ीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। अब इन कार्यों में से ही एक-एक कर टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




धौलाना विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

- 80 लाख से डीडीजी रोड से जारचा बॉर्डर पारपा के साथ मार्ग का चौड़ीकरण।

- 1 .80 करोड़ से डासना मुख्य सड़क से अस्पताल होते हुए डासना इकला इनायतपुर मार्ग के किमी- 1.650 से 2.850 तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 39.62 करोड़ से भोजपुर-पिलखुवा-धौलाना मार्ग का पेब्ड शोल्डर के साथ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 84 .31 करोड़ से डासना-मसूरी-धौलाना मार्ग पर चैनेज-5.070-12.000 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 34 .10 करोड़ से पिलखुवा-फगौता मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।



गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

- 10.70 करोड़ से बीबीनगर मार्ग से सिंभावली एनएच-09 वाया हींगवाड़ा लाड़पुर भरना मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 15.50 करोड़ से गढ़ अब्दुल्लापुर- भगवंतपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 27.60 करोड़ से बाबूगढ बीबीनगर मार्ग से मवाना हापुड़ किठौर वाया कनिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 1.20 करोड़ से कुचेसर चौपला से श्यामपुर किठौर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 22 करोड़ से मवाना-हापुड़-किठौर मार्ग से मुदाफरा-श्यामपुर जट्ट होते हुए नानपुर वाया डिबाई मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 7 .90 करोड़ से गढ़ अब्दुल्लापुर -शाहपुर शोगढ मार्ग से होते हुए मध्यगंग नहर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण।

- 14.65 करोड़ से गढ़ गंगा मेला मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कराया जाएगा।



हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

- 19.93 करोड़ से हापुड़ से भटैल मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण।

- 23.50 करोड़ से मोदीनगर हापुड़ मार्ग के पैब्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण व सुदृढीकरण।

- 2.14 करोड़ से बीबीनगर मार्ग से छपकौली शिव मंदिर तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण।

- 4.30 करोड़ से एनएच-09 जरोठी मार्ग पर चौड़ीकरण व सुदृढीकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें