फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ में बिजली निविदा संविदा कर्मी काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। लखनऊ में चल रहा बेमियादी धरना समाप्त होने पर गढ़ डिवीजन के संविदा कर्मी भी कामकाज पर वापिस लौट आए।
गढ़ डिवीजन से जुड़े निविदा संविदा बिजली कर्मी लखनऊ मुख्यालय पर 27 जून से चल रहे बेमियादी धरना प्रदर्शन के समर्थन में तीन जुलाई को हड़ताल पर चले गए थे, जिन्होंने लखनऊ में आंदोलन चलने तक कामकाज का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा की थी। खंड अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी और सचिव जसवंत सिंह ने बताया कि लखनऊ में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार की रात को समाप्त हो गया है, जिस पर गढ़ डिवीजन से जुड़े निविदा संविदा कर्मी भी हड़ताल समाप्त कर कामकाज पर लौट आए हैं। राजकुमार उपाध्याय, नरेंद्र त्यागी, जाने आलम, सुंदर सिंह, शौकीन अली, सोनू, गौरव, लोकेश ने बताया कि यूपी पावर कारपोरेशन ने निविदा संविदा कर्मियों के हित में पहले से काम कर रहीं फर्म और ठेकेदारों की अनुबंध तीस सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है, जबकि शेष लंबित मांगों को भी बहुत जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें