फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल का हुआ निकाह
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले प्रेमी युगल का निकाह पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंची। जहां उसने एसओ नीरज कुमार को बताया कि वह गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है और दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन एक ही गांव का होने के चलते दोनों के परिजन निकाह के लिए तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी, जिसे लेकर परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने एसओ से परिजनों के खिलाफ कार्रवाई कर उसका निकाह प्रेमी से कराने की गुहार लगाई। युवती की शिकायत मिलने के बाद एसओ ने युवती के प्रेमी को थाने बुला लिया, जिससे पूछताछ करने पर उसने भी निकाह के लिए हामी भर दी। इसके बाद युवक और युवती के परिजनों समेत गांव के गणमान्य लोगों को भी थाने में बुला कर वार्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद प्रेमी युगल का गांव की एक मस्जिद में निकाह करा दिया गया है। नव दंपति को ग्रामीणों समेत परिजनों ने भी आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें