फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुलाई को भारत बंद की सूचना पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जुलाई को भारत बंद की सूचना पर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन


हापुड़। मॉब लिंचिंग मामले में कुछ संगठनों द्वारा पांच जुलाई को भारत बंद की घोषणा के चलते पुलिस सक्रिय हो गयी है। फिलहाल क्षेत्र में इसे लेकर कोई गतिविधि नहीं है, लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग मामले को लेकर कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा जुलूस के दौन पुलिस के साथ झड़प हुई थी। जिसे लेकर खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा खासी सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच कुछ संगठनों द्वारा विरोध में पांच जुलाई को भारत बंद के आह्वान की सूचनाएं मिल रही हैं। कुछ संगठन लोगों से इसका आह्वान कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में किसी के द्वारा सार्वजनिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन पुलिस इस मामले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। पुलिस अधिकारियों और खुफिया विभाग को अलर्ट करते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। माहौल बिगाडने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें