फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक के कूदी किशोरी, चालक ने ब्रेक लगा बचाई जान
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे पर किशोरी ने तेज रफ्तार ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते राहगीरों ने किशोरी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सिंभावली में नेशनल हाइवे पर बड़े बिजली घर के सामने मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अफरातफरी का माहौल बन गया। हाइवे किनारे घूम रही एक किशोरी ने तेज रफ्तार ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। तेजी से ब्रेक लगाने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पलटने से बचा लिया। इसी बीच राहगीरों और आसपास मौजूद दुकानदारों ने किशोरी को पकड़ लिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह ब्रजघाट की रहने वाली है। जिसके परिजनों को बुलाकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरी मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें