फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षण केंद्र में एक पशु की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौ संरक्षण केंद्र में एक पशु की मौत
गुस्साए लोगों ने अनदेखी के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बेसहारा पशुओं के रखरखाव को शासन स्तर से बनवाए गए संरक्षण केंद्र में एक गोवंश की मौत होने से गुस्साए लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बेसहारा पशुओं की रोकथाम को शासन स्तर से संरक्षण केंद्र बनवाने की मुहिम चलाई हुई है, जिसके तहत गढ़ में नक्का कुआं मंदिर के पास दशकों से बंद चल रहे कांजी हाउस में भी संरक्षण केंद्र बनाया गया है। लेकिन यहां पशुओं का ख्याल सही तरीके से नहीं रखा जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार की सुबह एक गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो रोष फैल गया। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता टिंकू शर्मा, नितेश पंडित, सोनू आड़ती, कुलदीप, राहुल, संजीव, मोहित का कहना है कि संरक्षण केंद्र में पशुओं के लिए चारा, पानी और धूप से बचाव की उपयुक्त व्यवस्था कराने के साथ ही बीमार होने पर इलाज के लिए पशु चिकित्सक की भी तैनाती कराई जानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि गोवंश की मौत होने के मामले में संरक्षण केंद्र की जांच पड़ताल कराकर कोई भी लापरवाही सामने आने पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें