फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी जगन्नाथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज धूमधाम से निकलेगी जगन्नाथ यात्रा
विज्ञापन


हापुड़। शहर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज सुबह आठ बजे से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्मलाभ कमाते हैं।
विज्ञापन

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भी नगर में विभिन्न स्थानों से हर्षोल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी रेलवे पार्क स्थित कुष्ठ आश्रम से शुरू होकर रेलवे पुल से आवास विकास, असौड़ा रोड, आवास विकास बिजली घर के पास से होते हुए आवास विकास के ए ब्लाक में संपन्न हुई। इस दौरान प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर और प्रसाद बांटकर स्वागत किया गया। फेरी में भजन गायकों द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। उधर, रविवार सुबह आठ बजे जगन्नाथ रथ यात्रा का आगाज पुराना बाजार शिवमंदिर पर शुरू होगी। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा दो बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर पर समाप्त होगी। महाभोग प्रसाद दोपहर दो बजे चंडी मंदिर की धर्मशाला में होगा। प्रभात फेरी में संजय, जीतू, राजेंद्र, सौरभ, मुदित, दिनेश, संजीव, अरविंद, विशाल, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें