फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ के वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रख सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ वाहन
विज्ञापन


हापुड़। सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ वाहन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। पुराने स्कूटर या बाइक के इंजन से बनाए गए ऐसे माल वाहक वाहनों का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, लेकिन परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
शहर की सड़कों पर पुराने स्कूटर या बाइक के इंजन से बनाए गए माल वाहक वाहनों की भरमार है। हापुड़ में ऐसे वाहन पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में बढ़ गए हैं। इन वाहनों में आगे स्कूटर या बाइक का इंजन लगा होता है, जबकि पीछे ठेला लगा होता है। वहीं बाजारों में दुकानदारों का इन ठेला वालों को पूरा संरक्षण मिलता है। सामान खरीदने आने वाले लोगों को दुकानदार ही इनके नंबर मुहैया कराते हैं। कुछ दुकानदारों ने तो अपने कर्मचारियों को ही ये जुगाड़ बनाकर दे रखे हैं। खुर्जा पेच, गढ़ दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर माल ढुलाई का कार्य ये ही रिक्शा करते हैं।
विज्ञापन


दुघर्टनाओं का बन रहे कारण
- जुगाड़ से बनाए गए वाहन सड़कों पर बिना किसी फिटनेस के दौड़ते हैं। समय पर इनके ब्रेक भी सही तरीके से बन जाएंगे इसका कोई भरोसा नहीं हैं। हाल ही में खुर्जा पेच में भी ऐसे ही एक वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनके पैर में काफी चोट आयी। सड़क पर सरिया या दूसरा ऐसा ही सामान लेकर दौड़ते ये वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


कोट
एआरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि समय-समय पर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होती रहती है। एक बार फिर ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। इन सभी वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें