फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड न करने की आड़ में रिश्वत मांगने के मामले ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम का गढ़ नगर पालिका में छापा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट करने की एवज में पालिका अधिकारी द्वारा 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने गढ़ नगर पालिका में छापा मारा। इस दौरान टीम ने पालिका के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। वहीं ठेकेदार द्वारा रिश्वत के रुप में दिए गए चार लाख की रकम लेकर एक अन्य ठेकेदार संबंधित अधिकारी के घर से फरार हो गया। जिसकी तलाश में देर रात तक टीम व पुलिस जुटी रही।
मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि ब्रजघाट निवासी गौरव मिश्रा गढ़ पालिका परिषद में ठेकेदारी करता है, जिसके खिलाफ 10 मई की रात को एक आश्रम में कब्जा करने की कोशिश के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। ठेकेदार का कहना है कि उसे ब्लैक लिस्ट करने की एवज में ईओ द्वारा दस लाख की रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसके द्वारा डीजीपी कार्यालय लखनऊ में की। डीजीपी कार्यालय ने एंटी करप्शन विभाग मेरठ को कार्रवाई के आदेश दिए। शुक्रवार को मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम पालिका कार्यालय में पहुंच गई। इस दौरान ठेकेदार द्वारा चार लाख रुपये पालिका के एक कर्मचारी को दिए गए। आरोप है कि उक्त कर्मचारी पालिका अधिशासी अधिकारी के यहां रकम देकर आ गया। उस दौरान वहां पर संभल क्षेत्र के कस्बा बहजोई निवासी एक ठेकेदार बैठा हुआ था। एंटी करप्शन की टीम ने तुरंत कर्मचारी को हिरासत में ले लिया वहीं पालिका अधिशासी अधिकारी के यहां जब टीम पहुंची तभी ठेकेदार रकम से भरा थैला लेकर छत से कूदकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी को एसपी संभल को सूचना करने के बाद टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बा बहजोई को रवाना हो गई है। वहीं गढ़ इंस्पेक्टर एचआर सिंह यादव का कहना है कि मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने पालिका कार्यालय में की गई छापामारी के दौरान एक कर्मचारी को अपनी हिरासत में लेकर स्थानीय सुपुर्दगी में दिया है। लेकिन अब तहरीर आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
ईओ अमिता वरुण का कहना है कि ब्रजघाट के एक आश्रम में अवैध कब्जा करने के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर पालिका ठेकेदार गौरव मिश्रा को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई चल रही थी, जिसकी पेशबंदी में उक्त ठेकेदार ने साजिश रचते हुए फर्जी शिकायत कर एंटी करप्शन टीम से छापामार कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें