फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन कायाकल्प से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का उद्धार
विज्ञापन


हापुड़। वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रदेश सरकार ऑपरेशन कायाकल्प के तहत गांवों का उद्धार करने जा रही है। इस ऑपरेशन के तहत गांवों में नाली, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं के साथ स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी सरकारी भवनों को चकाचक किया जाएगा। शासन ने इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत राज ग्राम्य विकास विभाग को दी है।
शासन द्वारा आदेशों में कहा गया है कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अभियान वर्ष 2019-20 में ग्राम स्तर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े विभागों के भवन जैसे प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, ग्राम सचिवालय, पंचायत भवन की स्थिति में सुधार किया जाना है। इन परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क के साथ इनका सौंदर्यीकरण कराया जाए। इनमें टायल्स आदि लगाने की भी योजना है। शासन ने इन भवनों में जन कल्याण से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर यह कार्य सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


वर्षा ऋतु में न हो किसानों को नुकसान
- ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बाढ़ आदि से किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं। कृषि उत्पादन पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े इसके लिए खेतों से होकर बहने वाले नालों की साफ सफाई करायी जाए। जल नियंत्रण के लिए पक्के चक डैम बनाए जाएं। इस कार्य में मनरेगा एवं भूमि संरक्षण इकाई को आवंटित बजट को लगाया जाए।
विज्ञापन


पठन पाठन के स्तर में हो सुधार
- भौतिक विकास के साथ साथ गांवों के सर्वागीण विकास की भी योजना है। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन के स्तर में सुधार के लिए लेवल वाइज लर्निंग की व्यवस्था को प्रभारी ढंग से लागू करने की योजना है।

कोट
एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि आदेशों का जनपद में सही तरह से अनुपालन कराया जाएगा। इस कार्य की देखरेख के लिए शासन ने कमेटी भी गठित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें