आज सात घंटे रहेगा मैगा ब्लॉक, दर्जनों ट्रेनों रहेंगी प्रभावित
हापुड़। बाबूगढ़ और कुचेसर चौपला के बीच रेलवे के गेट नंबर 64 पर अंडरपास बनाने का कार्य होगा, जिसके चलते आज 7 घंटे तक मैगा ब्लॉक रहेगा। इससे दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मुरादाबाद और दिल्ली के बीच दर्जनों ट्रेनों का संचालन होता है, इनमें अधिकांश ट्रेनें कुचेसर चौपला, बाबूगढ़ होते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। रेलवे के गेट नंबर 64 पर प्रथम चरण में अंडर पास बनाने का कार्य चलेगा।
सिर्फ रेलवे ट्रेक के नीचे ही कार्य होना शेष है, रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस कार्य को कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते सुबह 8 बजे से अपराह्न तीन बजे तक इस मार्ग पर मैगा ब्लॉक रहेगा। ऐसे में दर्जनों ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभेष शर्मा ने बताया कि बाबूगढ़ और कुचेसर के बीच गेट नंबर 64 पर कार्य के चलते मैगा ब्लॉक रहेगा। सुबह 8 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसलिए यात्री वैकल्पिक मार्ग से जा सकते हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
मैगा ब्लॉक के चलते गोहाटी, गढ़वाल, काशी, सद्भावना, आला हजरत, गुवाहाटी, काठगोदाम व साप्तहिक गाड़ियों समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
बरेली में दो ट्रेन पहले ही चल रही है कैंसिल
बरेली में मैगा ब्लॉक के चलते दो दिन से इंटर सिटी और पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल चल रही हैं। जिनके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में हापुड़ में भी मैगा ब्लॉक से यात्रियों को खासी परेशानी होगी।