फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंबगो ने तारबंदी तोड कब्रिस्तान में जेसीबी चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे से भड़के लोग
विज्ञापन


धौलाना। निर्माणाधीन तहसील के पास कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे से गुस्साए कुरैशी समाज के लोगोें ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं एसडीएम को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुरैशी समाज के लोगों का कहना है कि वर्ष 2013 में तहसील प्रशासन ने कब्रिस्तान की भूमि चिंहित कर सौंपी थी। समाज के लोगों ने तारबंदी कर कब्रिस्तान की भूमि का उपयोग करना शुरू कर दिया। लेकिन दो दिन पूर्व कुछ दंबगो द्वारा कब्रिस्तान की तारबंदी हटाकर जेसीबी मशीन से जमीन को खुदवा दिया और अपनी जमीन में मिला लिया गया। उमर फारूख ने बताया कि उसके द्वारा 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे समाज के लोगों में रोष है। थाने के बाहर प्रदर्शन करने के बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम से भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। एसडीएम विशाल कुमार यादव ने थाना प्रभारी को शांति व्यवस्था कायम करने और मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुस्तकीम कुरैशी, इकराम कुरैशी, निजाम, अहमद, मोहम्मद, यूनुस, जुम्मा, आस मोहम्मद, बाबू, फुरकान, अब्दुल करीम ,,सत्तार, सलीम, हनीफ ,नाजर, हाजी समसुदीन, रूस्तम समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें