फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर भिड़े दो ट्रक, चालक/परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 पर भिड़े दो ट्रक, चालक व परिचालक घायल
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बृहस्पतिवार को दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें चालक, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, परिचालक को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

धौलाना से एक पेय कंपनी का ट्रक बिजनौर की ओर जा रहा था, जैसे ही वह कुचेसर रोड चौपला के पास एनएच-24 पर पहुंचा, तो वहां पहले से खड़ा एक ट्रक पीछे की ओर हटने लगा। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक चालक/मालिक धौलाना के दहरा निवासी सलीम पुत्र जमील और परिचालक मोहम्मद आसिफ पुत्र असफाक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आसिफ को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय चौधरी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें