फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर अवर अभियंता को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने अवर अभियंता को बनाया बंधक
विज्ञापन


धौलाना। क्षेत्र में हो रही अघौषित कटौती से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सपनावत बिजली घर पर जेई को बंधक बना लिया। इस दौरान निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लगभग दो घंटे बाद अवर अभियंता द्वारा बिजली संबंधी समस्याएं जल्द दूर कराने व विद्युत आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष भवेंद्र सिसौदिया ने बताया कि डहाना फीडर पर दस गांव जुड़े हुए हैं। लेकिन इन गांवों में महज चार से पांच घंटे ही बिजली दी जा रही है। कई स्थानों पर विद्युत लाइन खराब हैं। जिसके लिए कई बार सुधार की मांग की जा चुकी है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार शाम के समय भाकियू कार्यकर्ता बिजली घर सपनावत पहुंचे। यहां पर अवर अभियंता योगराज शर्मा मिले। उनसे समस्या बताई गईं। लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर यूनियन के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने अवर अभियंता को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखने पर अवर अभियंता ने अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता करके समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील कुमार राजेश शर्मा समेत अन्य भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें