भीम आर्मी संस्थापक का हुआ जोरदार स्वागत
गढ़मुक्तेश्वर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण मंगलवार को दिल्ली से पीलीभीत जाते समय सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बक्सर में विद्यासागर निमेष के आवास पर हुए स्वागत समारोह में चंद्रशेखर ने बताया कि पीलीभीत में सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अनशन पर बैठे लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। धरने के समर्थन में वह पीलीभीत जा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उसके आंदोलन को बंद कराने की है, लेकिन वह जेल जाने के डर से आंदोलन बंद नहीं करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पीके वर्मा, सोनू सागर, गंगाशरण, रुपलाल, बुद्ध प्रकाश, रवि, लियाकत मलिक, फारूख मलिक, इंद्राज सिंह, ललित सागर, मनोज सागर, कपिल सागर, सतीश, भीमा सागर, विनय सागर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।